Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 29 मार्च से नई हवाई सेवा शुरू, बिलासपुर में स्टॉपेज किराया और पूरा शेड्यूल जारी

    20/02/2026

    Rahul Gandhi : शाह मानहानि केस में राहुल की पेशी, 9 मार्च को अगली सुनवाई

    20/02/2026

    CG Teacher Recruitment 2026 : व्यापम को मिली हरी झंडी छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 पदों पर सीधी भर्ती शुरू

    20/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Friday, February 20
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • देश – विदेश
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Desh Darpan News 24×7Desh Darpan News 24×7
    Home»अन्य»छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश.
    अन्य

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश.

    nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.com12/02/2026Updated:20/02/2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 12 फरवरी को अपना 22वाँ स्थापना दिवस मनाया। राज्य गठन के पश्चात 12 फरवरी 2004 को मंडल का पुनर्गठन किया गया था। पुनर्गठन के बाद से अब तक मंडल द्वारा निर्मित कुल 01 लाख आवासों/संपत्तियों में से लगभग 75 प्रतिशत आवास कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों के लिए निर्मित किए गए हैं।
    स्थापना दिवस के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव एवं आयुक्त श्री अवनीश शरण (आई.ए.एस.) द्वारा मंडल की समस्त शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने हाउसिंग बोर्ड परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर बेहतर कार्य करने तथा हितग्राहियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने समीक्षा बैठक में रिव्यु, रिफार्म और रेवोलुशन करने की बात कही।
    अध्यक्ष ने कहा कि कई वर्षो से रिक्त संपत्तियों में से 70% संपत्तियों का विक्रय किया जा चूका है, शेष बची 30% संपत्ति के विक्रय हेतु एक नयी पालिसी/प्लान तैयार करे जिसमे रिक्त भवनों के मरम्मत आदि शामिल हो, ताकि रिक्त संपत्तियों का विक्रय जल्द से जल्द किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया की विकसित कॉलोनियों में ऐसे भूखंड जो मंडल के लिए उपयोगी नहीं है व संबंधित भवनों के अतिरिक्त भूखंडो के रूप में आबंटित किया जा सकता है, उनका शीघ्र निराकरण किया जाये।
    अध्यक्ष ने कहा कि नयी योजनओं में जो मकानों का विक्रय किया जा रहा है, उनमे सभी प्रयासों के अतिरिक्त साईट में एक टिन शेड ऑफिस बनाया जाये, जिसमें परियोजना के संबंध में सभी जानकारी, ब्रोशर आदि उपलब्ध हो।
    हाल ही में हाउसिंग बोर्ड द्वारा 2060 करोड़ रुपये की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया है साथ ही, गत वर्ष 2025 में 1023.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। वहीं, इस वर्ष वर्तमान में मात्र 40 दिनों में लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय हाऊसिंग बोर्ड द्वारा किया जा चुका है।
    मंडल आयुक्त अवनीश शरण ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शाखाएं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ शीघ्रता से आम जनता तक पहुंच सके।

    माननीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड अपने 22वें स्थापना दिवस पर कार्यों की समीक्षा कर आम जनता को गुणवत्ता के साथ समय पर आवास उपलब्ध कराने के विषय में मंथन कर रहा है, जो सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने अध्यक्ष, आयुक्त एवं पूरी टीम को बधाई एवं स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    समीक्षा बैठक में तकनीकी, विद्युत, लेखा, प्रशासन, संपदा, वास्तु, मार्केटिंग एवं आईटी शाखा से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर आयुक्त श्री हर्ष कुमार जोशी, श्री अजीत सिंह पटेल, श्री एम. डी. पनारिया, श्री आर. के. राठौर, श्री एस. के. भगत, श्री एच. के. वर्मा, मुख्य संपदा अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, मुख्य लेखा अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा, उप आयुक्त श्री बी. बी. सिंह, श्री जी. पी. प्रजापति, श्री एस. के. शर्मा, श्री विनोद कुमार गहरवार, वास्तुविद श्री सी. एल. डोले सहित समस्त कार्यपालन अभियंता, संपदा अधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    nimbletech.developer@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    CG NEWS : 29 मार्च से नई हवाई सेवा शुरू, बिलासपुर में स्टॉपेज किराया और पूरा शेड्यूल जारी

    20/02/2026

    CG Teacher Recruitment 2026 : व्यापम को मिली हरी झंडी छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 पदों पर सीधी भर्ती शुरू

    20/02/2026

    यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में पीलिया का प्रकोप, 12 छात्राएं बीमार; 2 गंभीर

    20/02/2026

    CG News : छत्तीसगढ़ का अनोखा नियम मेढ़की गांव में अब चुगली करने वालों की खैर नहीं

    20/02/2026

    CG NEWS : हाईवे पर बर्थडे जश्न बना आफत, एंबुलेंस जाम में फंसी; पुलिस ने दर्ज की FIR

    20/02/2026

    CG News : इंसानियत की मिसाल 4000 अज्ञात शवों के ‘वारिस’ बने सैय्यद जमीर अली

    20/02/2026

    Comments are closed.

    Top Reviews
    Editors Picks

    CG NEWS : 29 मार्च से नई हवाई सेवा शुरू, बिलासपुर में स्टॉपेज किराया और पूरा शेड्यूल जारी

    20/02/2026

    Rahul Gandhi : शाह मानहानि केस में राहुल की पेशी, 9 मार्च को अगली सुनवाई

    20/02/2026

    CG Teacher Recruitment 2026 : व्यापम को मिली हरी झंडी छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 पदों पर सीधी भर्ती शुरू

    20/02/2026

    यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में पीलिया का प्रकोप, 12 छात्राएं बीमार; 2 गंभीर

    20/02/2026
    Advertisement
    Demo
    About Us

    PRADEEP RAO
    Editor-in-Chief

    Desh Darpan News – The Identity of True Journalism

    Mobile – 7828832339
    Email – deshdarpannews24@gmail.com

    Address – Mission Road, Korba, Chhattisgarh

    Facebook Instagram WhatsApp
    Important Pages
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
         
    © 2026 Desh Darpan News 24x7. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.