**कोरबा।** शहर के न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर क्षेत्र में स्थित **शिवाय हॉस्पिटल** एक 100-बिस्तरों वाला सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जहां मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम, उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं और 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है।
हॉस्पिटल के संचालक **डॉ. दिविक एच. मित्तल, आशीष भावनानी और डॉ. यश मित्तल** के अनुसार, अस्पताल का मुख्य उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों को गंभीर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में पारदर्शी बिलिंग प्रणाली, उच्च गुणवत्ता वाली नर्सिंग केयर और आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन सुविधाओं के कारण यह हॉस्पिटल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का नया मानक स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

देश दर्पण न्यूज़ 24×7 – खबरों का सटीक दर्पण।
यहाँ पाएँ ब्रेकिंग न्यूज़, ग्राउंड रिपोर्ट, एक्सक्लूसिव स्टोरी और फैक्ट-चेक — सबसे तेज़ और सबसे पहले।
हम लाते हैं भरोसेमंद जानकारी, ताकि आप रहें हर पल अपडेट।







