Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desh Darpan News 24x7
Chhattisgarh Liquor Price Hike , रायपुर — छत्तीसगढ़ में शराब पीने वालों को नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। राज्य सरकार ने शराब पर संशोधित आबकारी ड्यूटी की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 30 जनवरी 2026 को राजपत्र में प्रकाशित हुई। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। इसके बाद देसी शराब, विदेशी मदिरा और बीयर सभी महंगी हो जाएंगी। 03 February 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को फालतू खर्च से होगा बचना, बैलेंस बनाकर करें कोई काम … क्या बदला है आबकारी नीति में आबकारी विभाग…
India-US Trade Deal , नई दिल्ली — भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर आते ही मंगलवार सुबह शेयर बाजार में जबरदस्त खरीदारी दिखी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लागू टैरिफ घटाकर 18% करने के ऐलान के बाद सेंसेक्स ओपन होते ही 2400 अंक से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी में 700 अंकों की तेज़ी दर्ज की गई। यह मूवमेंट एक्सचेंज के शुरुआती आंकड़ों में साफ दिखा। अवैध उत्खनन पर रोक बनी जानलेवा, बिलासपुर में अधिकारी पर हमला करने की कोशिश क्या है India-US ट्रेड डील का ट्रिगर सोमवार देर रात अमेरिकी समय के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के…
दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ उधारी के पैसों के विवाद में छात्र संगठन NSUI के नेताओं पर एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले युवक का अपहरण किया, फिर उसे एक होटल के कमरे में ले जाकर लात-घूंसों से तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। पैसे के लेन-देन ने ली जान जानकारी के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह उधारी के पैसे थे। मृतक युवक ने कथित तौर पर आरोपियों से कुछ…
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई राजस्व टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। रतनपुर क्षेत्र में जांच के दौरान रेत माफियाओं ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार राहुल साहू को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का प्रयास भी किया। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को नायब तहसीलदार राहुल साहू को रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़वट और खैरखंडी के पास अरपा नदी में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिली थी। सूचना…
मेष राशि- आज का दिन पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन फालतू खर्च से बचना समझदारी होगी. काम करने का मन बना रहेगा. घर में माहौल सामान्य रहेगा और किसी करीबी का साथ आपको राहत देगा. फालतू खर्च से बचना होगा. वृषभ राशि- आज का दिन पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी, जरूरतें पूरी होंगी. काफी समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. घर-परिवार का माहौल शांत रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. धीरे-धीरे हलचल दिख सकती है. मिथुन राशि- आज का दिन काम से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पैसों को…
सूरत। गुजरात के सूरत में रविवार शाम उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को स्थानीय हिंदू संगठनों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर और दोनों बेटों (तैमूर और जेह) के साथ ‘इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग’ (ISPL) के सीजन 3 में अपनी टीम ‘टिगर्स ऑफ कोलकाता’ का समर्थन करने पहुंचे थे। स्टेडियम के बाहर प्रदर्शनकारियों ने सैफ के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें ‘काले झंडे’ दिखाए। विरोध की मुख्य वजह प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सैफ अली खान ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा…
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (रिटायर्ड) की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने एक मैजीन में छपे लेख के आधार पर दावा किया कि गलवान घाटी में जो हुआ, उसे सरकार जनता से छिपा रही है। इस पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। Sonbhadra Toll…
नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घसीटने की कोशिशों को भारत ने एक बार फिर करारा जवाब दिया है। हेग (The Hague) स्थित ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन’ (CoA) द्वारा किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं के ऑपरेशनल रिकॉर्ड मांगे जाने पर भारत ने सख्त आपत्ति जताते हुए इसे ‘अवैध और शून्य’ करार दिया है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस ‘कथित’ अदालत के किसी भी निर्देश का पालन नहीं करेगा। क्या है पूरा विवाद? दरअसल, हेग की अदालत ने भारत को 9 फरवरी 2026 तक की समयसीमा देते हुए किशनगंगा और…
गरियाबंद (राजिम)। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुतकैयां गांव में रविवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आरिफ खान और उसके दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में गांव में सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम हैं कि पूरा इलाका कर्फ्यू जैसे सन्नाटे में डूबा हुआ है। विवाद की जड़: मंदिर मामले में मिली जमानत मिली जानकारी के अनुसार, यह तनाव एक पुराने धार्मिक विवाद से जुड़ा है। मुख्य आरोपी आरिफ खान एक साल पहले गांव के मंदिर में मूर्ति खंडित…
नारायणपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के रसद और विस्फोटक नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। जानकारी के अनुसार, एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक विशाल डंप (सामग्री का भंडार) बरामद किया है। इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है। CM Vishnu Dev : CM साय आज कोरबा–अंबिकापुर दौरे पर, ग्राम रिस्ती से सरगुजा तक कई सरकारी कार्यक्रम दुर्गम जंगलों में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ यह कार्रवाई नारायणपुर पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और भारत-तिब्बत सीमा…
