Author: Desh Darpan News 24x7
रायपुर: राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित ‘डीजे नाइट’ कार्यक्रम को लेकर संग्राम छिड़ गया है। बजरंग दल ने अभिनेत्री के आगमन का कड़ा विरोध करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे छत्तीसगढ़ की धरती पर “अश्लीलता” बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों से कार्यक्रम के पोस्टर हटा दिए और आयोजकों को सीधी चेतावनी दी है। “राम के ननिहाल में अश्लीलता नहीं” बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और यहां…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेशभर के 6,412 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। इस भव्य आयोजन ने अपनी व्यापकता के कारण ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी जगह बना ली है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का ‘ह्यूमर’: चर्चा में रही चुटकी समारोह के दौरान माहौल उस समय खुशनुमा और ठहाकों से भर गया जब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सहयोगी मंत्री खुशवंत साहेब की…
CG IFS Promotion List 2026 , रायपुर — छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे में मजबूती लाने के लिए भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 5 आईएफएस अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान (Senior Time Scale) में पदोन्नति दी गई है। इसके साथ ही विभाग ने कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दो अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। Chhattisgarh SIR Update : छत्तीसगढ़ मतदाता सूची अपडेट SIR प्रक्रिया में बड़ी सफलता, 21 फरवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट वरिष्ठ वेतनमान का लाभ, जिम्मेदारी वही राज्य शासन…
कोईलवर (भोजपुर): बिहार के भोजपुर जिले में आस्था और कानून की एक अनोखी जीत देखने को मिली है। कोईलवर थाना के मालखाना में पिछले तीन वर्षों से ‘कैद’ राम दरबार की सात अष्टधातु की मूर्तियों और एक बेशकीमती मुकुट को मंगलवार (10 फरवरी 2026) को आखिरकार रिहाई मिल गई। इन मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 करोड़ रुपये आंकी गई है। न्यायालय के आदेश पर भारी सुरक्षा और पूजा-पाठ के बीच इन्हें वापस रामजानकी मठ ले जाया गया। 300 साल पुराना है इतिहास सचिव के अनुसार, अष्टधातु की ये मूर्तियां लगभग 300 साल पुरानी हैं और मान्यता है…
Yogi Adityanath , बाराबंकी — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी की जनसभा में कानून-व्यवस्था और राम मंदिर के मुद्दे पर अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया। उन्होंने विरोधियों और “कयामत की कामना करने वालों” को सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि अब बाबरी ढांचा कभी वापस नहीं बनेगा। सीएम ने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है और नागरिकों को संविधान के दायरे में रहकर ही जीवन यापन करना होगा। Mathura Suicide News : मथुरा के खप्परपुर में सामूहिक मौत से हड़कंप; पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव घर में पड़े…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार, 9 फरवरी 2026 को खिलाड़ियों के वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (2025-26) की घोषणा कर दी है। इस बार बोर्ड ने एक क्रांतिकारी फैसला लेते हुए सबसे प्रीमियम मानी जाने वाली ‘A+’ श्रेणी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब खिलाड़ियों को केवल तीन श्रेणियों— A, B और C में रखा गया है। रोहित और विराट को बड़ा झटका भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे, रोहित शर्मा और विराट कोहली, जो अब तक 7 करोड़ रुपये सालाना वाली A+ श्रेणी का हिस्सा थे, उन्हें अब सीधे B श्रेणी में डिमोट कर…
Chhattisgarh SIR Update , रायपुर — छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान अपने अंतिम चरण में है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 98% नोटिसों और दावों का निपटारा किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पुष्टि की है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। संसद में सियासी तूफान, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों के हस्ताक्षर 14 फरवरी तक जारी रहेगी सुनवाई और सत्यापन वर्तमान में, निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (ERO) द्वारा…
Mathura Suicide News , मथुरा — उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खप्परपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर के भीतर मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। शुरुआती पुलिस जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस को घटनास्थल से दूध के गिलास और रसोई की दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। संसद में सियासी तूफान, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों के हस्ताक्षर सुबह देर तक…
Bhupesh Baghel , रायपुर — छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक नए कानूनी विवाद में फंस गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने मंगलवार को बघेल, सांसद गौरव गोगोई और जितेंद्र सिंह के खिलाफ ₹500 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह कार्रवाई 4 फरवरी को कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के जवाब में की गई है। IED BGL Park Chhattisgarh : पुवर्ती कैंप का IED पार्क: हिड़मा के गढ़ में नक्सलियों की हार का प्रतीक 12,000 बीघा जमीन कब्जाने के आरोप पर कानूनी जंग विवाद…
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे लॉन्च बिश्नोई गैंग का हाथ है और गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी आसाराम फसाले पिछले 4 सालों से गैंग के लिए काम कर रहा था। आरोपी पुणे में एक गैरेज मैकेनिक के रूप में काम करता था ताकि किसी को उस पर शक न हो। मैकेनिक की आड़ में ‘हथियार सप्लायर’ क्राइम ब्रांच के अनुसार, 42 वर्षीय आसाराम फसाले उर्फ बाबू, पुणे के वारजे इलाके में…
